184
द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई होने और प्रशंसा होने के बाद अब डायरेक्टर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अब अपने नए फिल्म का ऐलान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द कश्मीर फाइल्स के बाद अब विवेक रंजन अग्निहोत्री द दिल्ली फाइल्स बनाएंगे. उन्होंने ट्विट कर फिल्म का नाम बताया है. उन्होंने लिखा है कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया। पिछले 4 वर्ष हमने पूरी निष्ठावानी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है। अब समय आ गया है कि मैं अपनी नयी फिल्म पर काम करूं. अगले ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने नयी फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा- #TheDelhiFiles
विवेक द्वारा इस फिल्म का ऐलान करने के बाद लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है. लोगों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने को मिल रहे है और कई लोग विवेक से पूछ रहे है कि द दिल्ली फाइल्स में क्या देखने को मिलेगा. कई यूजर्स स्वयं से अंदाजा लगाते हुए कह रहे कि शायद द दिल्ली फाइल्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में दिखाया जाएगा. कुछ लोगों ने विवेक अग्निहोत्री को गुड लक विश किया है.