भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने हाल ही में मई 2024 के लिए अपनी बिक्री संख्या का खुलासा किया है. महिंद्रा ने मई 2024 में कुल 43,218 कारें सेल की. इसमें स्कॉर्पियो क्लासिक की सबसे अधिक 13,717 यूनिट की बिक्री शामिल थी. मई 2024 में XUV 3XO की 10,000 यूनिट, बोलेरो नियो की 8,026 यूनिट, XUV400 EV की 701 यूनिट, मराजो (Marazzo) की 16 यूनिट और थार की 5,750 यूनिट बिकीं. इसमें महिंद्रा की 7-सीटर SUV XUV700 की 5,008 यूनिट की बिक्री शामिल थी. दंग करने वाली बात यह है कि बाजार में सबसे अधिक XUV700 के डीजल वैरिएंट की डिमांड थी. आइए इसे जरा विस्तार से समझते हैं.
मई 2024 में महिंद्रा ने XUV700 की कुल 5,008 यूनिट सेल की. इस संख्या में डीजल वैरिएंट की बिक्री 3,845 यूनिट की रही, जबकि पेट्रोल की बिक्री सिर्फ़ 1,163 यूनिट की रही. इस प्रकार अकेले डीजल वैरिएंट की बिक्री 77 फीसदी रही. पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान महिंद्रा ने XUV700 के डीजल और पेट्रोल वैरिएंट की क्रमशः 3,739 यूनिट और 1,506 यूनिट बेची.