IPL 2024 चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम इण्डिया के हेड कोच के लिए साक्षात्कार दिया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा कि गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की.इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक जैसे पूर्व क्रिकेट शामिल हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पोस्ट के लिए BCCI को कितनी एप्लीकेशन मिली हैं. एप्लीकेशन देने की अंतिम तारीख 27 मई थी.BCCI भारतीय टीम के लिए लंबे समय से कोच की तलाश कर रही है, क्योंकि टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो रहा है.
हालही में अबू धाबी में हुए एक निजी प्रोग्राम में बच्चे के प्रश्न का उत्तर देते हुए गंभीर ने बोला था कि टीम इण्डिया का कोच बनना सम्मान की बात. मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा. अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है.