T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पहले फेज के आधे से अधिक मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने बहुत बढ़िया प्रदर्शन से बीसीसीआई सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खीचा है. इंडियन प्रीमियर लीग के बाद टीम इण्डिया को टी20 विश्व कप 2024 खेलना है जिसका आगाज इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में 1 जून से होने जा रहा है.
वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई बहुत जल्द विश्व कप के लिए टीम इण्डिया का घोषणा कर सकती है. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी है जो टीम इण्डिया के लिए विश्व कप में फिनिशर का रोल काफी अच्छे से निभा सकता है. ये खिलाड़ी हर मैच में अपनी टीम के लिए कमाल की अंधाधुन्ध पारी खेल रहा है.