304
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पार्टी (शरद पवार) ने बुधवार को बोला कि वह बीजेपी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति जवाबदेह नहीं है, बल्कि केवल महाराष्ट्र की जनता के प्रति जवाबदेह है। केंद्रीय गृहमंत्री ने एक दिन पहले महाराष्ट्र की दो जनसभाओं में विपक्षी पार्टी के नेता शरद पवार की निंदा की थी।
एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो और मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे की प्रतिक्रिया तब आई, जब अमित शाह ने शरद पवार की निंदा करते हुए बोला कि “महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें 50 सालों तक झेला” और राज्य में उनके सहयोग पर प्रश्न उठाया।