187
बोकारो. बैंगन हमारी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा? यह सवाल आजकल सभी लोगों के मन में उत्सुकता के साथ बना रहता है ऐसे में बैंगन के स्वास्थ्य के लाभ और हानिकारक प्रभाव को लेकर लोकल 18 ने बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ राजेश पाठक से खास बातचीत की.
डॉक्टर पाठक ने बताया कि आमतौर पर लोगों की धारणा होती है कि बैंगन की सब्जी बेगुन है यानी इसमें कोई गुण नहीं होते हैं. मगर असल में बैगन के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है और इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी का भरपूर स्रोत होता है.