बीसीसीआई ने बुधवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। शुभमन गिल, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज का जहां प्रमोशन हुआ वहीं श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गिल, राहुल और सिराज ग्रेड बी से ग्रेड ए में पहुंच गए हैं। अय्यर और ईशान रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने के चलते भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निशाने पर थे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में कहा था कि घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सख्त हो गया है। बोर्ड ने नई शर्त लगाई है। नई शर्त से बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और सरफराज खान की बांछें खिल जाएंगी। जुरेल और सरफराज को फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं रखा गया लेकिन दोनों के पास इसमें एंट्री करने का चांस है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ”जो खिलाड़ी 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 की अवधि के दौरान 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल खेलेगा, उसे ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा। उदाहरण के लिए जुरेल और सरफराज, जिन्होंने अब तक 2 टेस्ट खेले हैं। अगर दोनों धर्मशाला टेस्ट में खेलते हैं तो ग्रेड सी में शामिल होंगे।” बीसीसीआई ने इसके साथ ही ये भी कहा कि जब प्लेयर नेशनल टीम के लिए नहीं खेल रहे हों तो घरेलू क्रिकेट में भाग लेने को प्राथमिकता दें