Ram Mandir Mauritius Special Break: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्र ही नहीं, पूरे विश्व के राम भक्तों में उत्साह है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और अब केवल 9 दिन ही बचे हैं। इस बीच, मॉरिशस से समाचार आई है कि वहां 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक दिया जाएगा। मॉरिशस में काम करने वाले सनातनी 2 घंटे के लिए इस स्पेशल ब्रेक में पूजा-अर्चना आदि चीजें कर सकेंगे। मॉरिशस गवर्नमेंट के इस निर्णय से वहां रहने वाले हिंदू बहुत खुश हैं। और कह रहे हैं कि 550 वर्ष जब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो वो भी उस पल के साक्षी बनेंगे। स्पेशल ब्रेक में उत्सव मनाएंगे।
मॉरिशस गवर्नमेंट ने दिया 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक