कनाडा जाने वाले विद्यार्थी अब अधिक समय तक काम नहीं कर पाएंगे। कोविड-19 के कारण प्रति हफ्ते 20 घंटे काम करने की अनुमति थी लेकिन कोविड-19 अवधि के कारण विद्यार्थियों को प्रति हफ्ते 40 घंटे काम करने का वर्क परमिट जारी करने का आदेश दिया गया। अब कोविड-19 काल समाप्त हो चुका है और अब विद्यार्थी हफ्ते में केवल 20 घंटे ही काम कर सकेंगे। यह नियम 30 अप्रैल 2024 से लागू होगा।
जैसे-जैसे हिंदुस्तान से कनाडाई विश्वविद्यालयों में आवेदन करने वाले तरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है, कनाडा एक के बाद एक नए कानून लागू कर रहा है। इससे पहले, कनाडा में जीआईसी खाते की राशि प्रति विद्यार्थी 10,000 $ से बढ़ाकर 20,635 $ कर दी गई थी।