पाक से तंग आकर लोग अब आजाद होना चाहते हैं। इसके साथ ही विरोध की गूंज अब गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान तक भी पहुंच गई है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और नारे लगा रहे हैं, ‘सीमा खोलो, हम हिंदुस्तान जाना चाहते हैं।’
स्थानीय लोगों ने पाक विरोधी नारे लगाए
महंगाई की मार झेलने के साथ-साथ अब पाक में लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्ज में डूबे पाक की मुश्किलें अब दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पीओके यानी पाक ऑफिशियल कश्मीर आजादी के लिए छटपटा रहा है। पाकिस्तान लगातार पीओके पर अपना दावा कर दुनिया को उकसा रहा है। हालांकि, अब इस्लामिक राष्ट्रों ने पाक के दावे को खारिज कर दिया है। यूएई ने पुष्टि की है कि पीओके हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। जिसके चलते गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान में विरोध की गूंज सुनाई दे रही है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही ‘सीमा खोलो, हम हिंदुस्तान जाना चाहते हैं’ के नारे भी लगाए जा रहे हैं।