Dengue havoc in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में तेजी से डेंगू फैल रहा है। जुलाई और अगस्त महीने में बेंगलुरू शहर में डेंगू के 3,200 से अधिक केस सामने आए हैं। शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के चौंकाने वाले मरीजों के आंकड़ों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, दिनेश गुंडू राव ने डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए गहन प्रयास का आह्वान किया है।
दो माह में 3,200 से अधिक लोग आएं डेंगू की चपेट में
स्वास्थ मंत्री ने कहा बेंगलुरु शहर में दो महीने की अवधि में 3,200 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में 1,649 और अगस्त महीने में 1,590 डेंगू के मामले रिपोर्ट हुए वहीं अभी सितंबर में अब तक महज 7 दिन के अंदर 416 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश बेंगलुरु के नागरिक और प्रशासनिक निकाय, बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों के साथ स्वास्थ मंत्री ने शहर में डेंगू के मामलों में वृद्धि पर चर्चा करने के लिए एक बैठक भी की। जिसमें बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ और सीनियर अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू वायरल बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सारे प्रयास करने का निर्देश दिया। “उच्च तकनीक” लैब में डेंगू टेस्ट की सुविधा मंत्री ने डेंगू पर नियंत्रएण पाने के लिए वायरस फैलाने वाले मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए शहर में कीटनाशकों का प्रयोग जैसे वेक्टर नियंत्रण तरीके शामिल करने का निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बीबीएमपी की छह “उच्च तकनीक” लैब में डेंगू के लिए टेस्ट की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया है।