अमिताभ बच्चन ऐसे अभिनेता और सुपरस्टार हैं जो हर जनरेशन के साथ घुल-मिल जाते हैं. वह अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से अपने दिल की बात भी करते रहते हैं. अब बिग बी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग के जरिए बताया कि उनकी बढ़ती उम्र की वजह से अब लोग उनकी आलोचनाएं कम करते हैं. इतना ही नहीं अब उनका मजाक बनाना भी कम हो गया. लेकिन इसके अतिरिक्त लोग अब उन्हें एक अलग नजर से भी देखते हैं.
बढ़ती उम्र
बिग बी ने लिखा कि क्योंकि वह बूढ़े हो रहे हैं तो लोग उनका मजाक कम बनाते हैं. अब समय के साथ लोगों का मानना है कि ये आदमी अब 81 वर्ष का हो गया है, बूढ़ा और नासमझ, इसे बर्दाश्त करें. ये अधिक समय तक नहीं होगा और इस पर रिस्पॉन्स आते हैं बेचारा, इतना बेखबर, इसे रहने दो….
ले रहे ज्ञान
बिग बी ने आगे लिखा, ‘तो… कुछ दिनों की छुट्टी ।। और रिफ्लेक्शन, कायाकल्प में बिताए गए दिन… उम्र की तरह नहीं बल्कि रिफ्लेक्शन की दुनिया में क्या चल रहा है इसका ज्ञान लेने के लिए. इसे ऐसे कहें कि चिंतन के दिन हैं… आश्चर्य है कि कुछ कार्य क्यों किए जा रहे हैं… एक नाम, एक कार्य, एक एक्ट क्यों… और भी बहुत कुछ’ क्यों’…’
प्रोफेशनल लाइफ
अमिताभ बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वह प्रभास के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. उन्होंने ट्वीट कर प्रभास को आइडल भी कहा. बिग बी ने लिखा, मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे ‘प्रोजेक्ट के’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में काम करने का मौका मिला. इसके साथ ही गर्व महसूस करता हूं आइडल प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने में. सभी का शुक्रिया और नागी सर का भी जिन्होंने मेरे बारे में सोचा. जो इज्जत और मुझे लेकर प्रभास का बिहेवियर था उससे मैं काफी इमोशनल हुआ और ये मेरे दिल को छू गया.
दीपिका भी हैं साथ
वैसे इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं. दीपिका और बिग बी दूसरी बार साथ में काम करेंगे. इससे पहले दोनों फिल्म पीकू में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था. फिल्म में बिग बी, दीपिका के पापा बने थे.