टोयोटा (Toyota) ने एकदम न्यू 5th जेनरेशन लैंड क्रूजर प्राडो का पहला टीजर जारी कर दिया है, जो आने वाले महीनों में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगी. नयी लैंड क्रूजर प्राडो हाल ही में सामने आई 3rd जेनरेशन की लेक्सस GX एसयूवी के साथ अपना प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन ऑप्शन शेयर करेगी. यह अपडेट प्राडो को काफी लंबे समय बाद मिलने जा रहा है, क्योंकि 4th जेनरेशन का मॉडल 2009 में ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए मौजूद हो गया था. टोयोटा लगभग 14 वर्ष के बाद लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही है.

नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो: टीजर से क्या पता चलता है?
टोयोटा द्वारा शेयर किए गए पहले टीजर में 60 के दशक के क्लासिक FJ40 लैंड क्रूजर के बगल में न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का एक सिल्हूट दिखाई देता है. हालांकि, इस टीजर में बहुत कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का लुक पुराने मॉडल की तुलना में काफी अलग होगा.
किस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी ये एसयूवी
तीसरे जेनरेशन की लेक्सस GX नयी लैंड क्रूजर प्राडो एसयूवी के साथ अपना प्लेटफॉर्म शेयर करेगी. ये दोनों एसयूवी प्लेटफॉर्म ऑफ-रोड गियर, इंटीरियर एलीमेंट्स और कुछ बॉडी पैनल भी आपस में शेयर करेंगी. न्यू लैंड क्रूजर प्राडो में गोल हेडलैंप जैसे रेट्रो डिजाइन टच और पुराने लैंड क्रूजर मॉडल से कुछ डिजाइन संकेत भी मिलेंगे.
इंजन पावरट्रेन
इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसके बारे में अब तक कोई डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन आशा है कि टोयोटा बाजार के आधार पर एक से अधिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेट्रोल, पेट्रोल-हाइब्रिड और डीजल इंजन पेश करेगी.
उत्तरी अमेरिका में भी बेची जाएगी नई लैंड क्रूजर प्राडो
नई जेनरेशन की लैंड क्रूजर प्राडो पहली बार उत्तरी अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए जाएगी. इसे लोकप्रिय टोयोटा 4 रनर एसयूवी के ऊपर स्थित किया जाएगा. टोयोटा ने प्राडो को उत्तरी अमेरिकी बाजार में कभी नहीं बेचा है. हालांकि, लैंड क्रूजर 300 भारत मिड पूर्व और अन्य बाजारों में बिक्री पर है.
क्या भारत आएगी नयी लैंड क्रूजर प्राडो?
नई लैंड क्रूजर प्राडो के उत्तरी अमेरिका जैसे नए और बड़े बाजारों में लॉन्च होने की आशा है. नयी एसयूवी की डिमांड अपने पूर्ववर्ती की तुलना में और भी अधिक होगी. हम आशा करते हैं कि नयी लैंड क्रूजर प्राडो और उस पर बेस्ड लेक्सस न्यू GX भविष्य में हिंदुस्तान में दस्तक देगी.