205
हिंसाग्रस्त मणिपुर में अमित शाह के दौरे से पहले कई घटनाएं सामने आई थीं. सोमवार रात इंफाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम एन बीरेन सिंह और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और ऑफिसरों के साथ बैठक की. मणिपुर में शांति हो इसके लिए स्वयं अमित शाह सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल में विभिन्न नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात की.
महिला प्रतिनिधिमंडल से मिले अमित शाह
मणिपुर में हिंसा को लेकर महिला प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.