Adipurush Trailer Launch: इस वर्ष बॉलीवुड में ऐसी कई सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनका फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में प्रभास (Prabhas), कृति सैनन (Kriti Sanon), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सनी सिंह (Sunny Singh) स्टारर ‘आदिपुरुष; (Adipurush) शामिल है। इसका टीजर और मोशन पोस्टर तो रिलीज हो चुका है और अब बारी है फिल्म के ट्रेलर की।
आज, आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा लेकिन उससे पहले ही, सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर लीक कर दिया गया है जिसकी वजह से प्रभास और फिल्म के बाकी स्टार्स के फैंस बहुत नाराज हैं। आइए इस बारे में सबकुछ डिटेल में जानते हैं…
Adipurush Trailer लॉन्च से पहले हुआ Leak
जैसा कि हमने आपको अभी बताया, आधिकारिक लॉन्च से पहले ही आदिपुरुष का ट्रेलर औनलाइन लीक हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृति सैनन और प्रभास कल, 8 मई, 2023 को हैदराबाद में थे जहां इस फिल्म के ट्रेलर को उन्होंने कुछ फैंस को दिखाया था। इस इवेंट का कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें प्रभास फैंस से इंटरैक्ट करते नजर आ रहे थे। इसी ट्रेलर स्क्रीनिंग इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर लीक हो गया और वायरल होने लगा।
प्रभास के फैंस ने सोशल मीडिया पर उगली आग!
अब यह ट्रेलर किसने लीक किया है इस बारे में तो जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म के कलाकारों के फैंस से बहुत नाराज और दुखी हैं और उन्होंने सभी से ट्रेलर के वीडियो क्लिप्स को डिलीट करने के लिए भी बोला ताकि इसे अच्छी तरह, ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही देखा जाए। कई लोगों ने इस बारे में ट्वीट भी किया है और अब फिल्म ट्रेलर के आधिकारिक लॉन्च का इन्तजार कर रहे हैं।