साउथ सुपरस्टार प्रभास एवं कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 3डी में बन रही है तथा इसमें VFX, स्पेशल इफेक्ट्स का काम बहुत तगड़ा है. इस फिल्म को पहले अगस्त 2022 में रिलीज करने के टारगेट के साथ अनाउंस किया गया था. लेकिन फिल्म टलती चली गई. बीते साल विजयादशमी के अवसर पर फिल्म का टीजर ट्रेलर शेयर किया गया था. लेकिन जनता को फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का काम नहीं पसंद आया था तथा बहुत लोगों ने इसे ‘कार्टून फिल्म जैसा’ कहते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था.
टीजर में फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी 2023 अनाउंस की गई थी. मगर टीजर को मिले खराब प्रतिक्रिया के पश्चात् निर्माताओं ने एक बार फिर से फिल्म को आगे के लिए टाल दिया. अब अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘आदिपुरुष’ का नया मोशन पोस्टर आया है, जिसके साथ फिल्म का प्रमोशनल कैम्पेन भी आरम्भ होता है. प्रभु श्री राम के लुक में दिखाई दे रहे प्रभास, धनुष पर बाण चढ़ाए इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे ‘आदिपुरुष’ का ‘जय श्री राम’ बैकग्राउंड स्कोर चल रहा है जिसे म्यूजिक कम्पोजर्स अजय अतुल ने कम्पोज किया है. इस गाने को लिखा है बॉलीवुड के जानेमाने लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने.
प्रभास के लुक के साथ दमदार बैकग्राउंड स्कोर बहुत सॉलिड लग रहा है. मोशन पोस्टर में प्रभास के पकड़े हुए बाण में आग एवं उससे उठते धुंए का खास इफेक्ट अच्छा लग रहा है. इस मोशन पोस्टर में दिखाई दे रहा विजुअल, पिछले टीजर-ट्रेलर से बहुत बहुत बढ़िया लग रहा है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जनता से फिल्म पर काम करने के लिए 6 महीने का और समय मांगने के पश्चात् निर्माताओं ने इसमें क्या कमाल किया है.