इस महीने टाटा मोटर्स की कार खरीदने पर आपको 35 हजार रुपए तक का लाभ मिल जाएगा. कंपनी टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर और सफारी पर ये डिस्काउंट दे रही है. इनके पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल पर ये डिस्काउंट मिलेगा. इस डिस्काउंट के अनुसार ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा. ऐसे में आप इस महीने टाटा की कार खरीदते हैं तब आपको अच्छा लाभ हो जाएगा. चलिए सबसे पहले आपको इन सभी मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताते हैं.
टियागो पेट्रोल पर 28 हजार का फायदा
कंपनी अपनी इस हैचबैक के पेट्रोल वैरिएंट पर कुल मिलाकर 28 हजार का लाभ दे रही है. इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.
टिगोर पेट्रोल पर 28 हजार का फायदा
कंपनी अपनी इस सेडान के पेट्रोल वैरिएंट पर कुल मिलाकर 28 हजार का लाभ दे रही है. इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.
टियागो सीएनजी पर 35 हजार का फायदा
कंपनी अपनी इस हैचबैक के सीएनजी वैरिएंट पर कुल मिलाकर 35 हजार का लाभ दे रही है. इसमें 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.
टिगोर सीएनजी पर 35 हजार का फायदा
कंपनी अपनी इस सेडान के सीएनजी वैरिएंट पर कुल मिलाकर 35 हजार का लाभ दे रही है. इसमें 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.
अल्ट्रोज लेने पर 28 हजार का फायदा
कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर कुल मिलाकर 28 हजार रुपए का लाभ दे रही है. इसके पेट्रोल MT वैरिएंट पर 10,000 रुपए कैश डिस्काउंट और DCA & डीजल वैरिएंट पर 15,000 रुपए कैश डिस्काउंट मिलेगा. इसके अवाला, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा है.
नेक्सन, हैरियर और सफारी पर डिस्काउंट
कंपनी अपनी मोस्ट पॉपुलर और सबसे अधिक बिकने वाली SUV नेक्सन पर केवल 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. जबकि, हैरियर और सफारी पर 35 हजार का लाभ मिलेगा. इसमें 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.