चीन में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस पार्टी का आगाज हो चुका है. आयोजन के पहले दिन राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान, हांगकांग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. खास बात है कि उनके करीब 2 लंबे भाषण में कहीं भी शिनजियांग का जिक्र नहीं रहा. दरअसल, उइगर मुस्लिम समुदाय को लेकर यह क्षेत्र हमेशा चर्चा में रहता है. साथ ही चीन और राष्ट्रपति जिनपिंग पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं.
कांग्रेस के पहले दिन जिनपिंग ने जीरो कोविड पॉलिसी, ताइनवा, हांगकांग मामला और दुनिया के साथ चीन के संबंध जैसे कई मामले उठाए. खास बात है कि अपने भाषण में उन्होंने जातीय समूहों की एकता के बारे में बात की, लेकिन कहीं भी शिनजियांग का जिक्र नहीं किया. यहां चीन पर उइगर और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ क्रूरता की खबरें आती रही हैं. हालांकि, चीन अनेक आरोपों से इनकार करता है.