Putin Girlfriend in EU Sanctions List: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है. इस बीच यूरोपीय यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर और शिकंजा कसने की तैयारी की है. इस बार यूरोपीय यूनियन रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एलीना कबाएवा पर प्रतिबंध लगाएगा. पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड को यूरोपीय यूनियन ने अपने प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया है. यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के छठे प्रस्तावित पैकेज में पुतिन की प्रेमिका का नाम शामिल है. दो यूरोपीय राजनयिक स्रोतों के मुताबिक पुतिन से रोमांटिक तौर से जुड़ी एलीना कबाएवा को प्रस्तावित यूरोपीय संघ प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया. हालांकि सदस्य राज्यों के विवेक पर किसी नाम को हटाया और दूसरे नाम को जोड़ा भी जा सकता है.
पुतिन की गर्लफ्रेंड पर EU लगाएगा प्रतिबंध
कौन है एलीना कबाएवा?
एलीना कबाएवा एक जिमनॉस्ट रही हैं. उन्हें 2004 में एथेंस खेलों में शानदार जिमनास्टिक के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था. वो अपने देश में इस खेल के लिए व्यापक रूप से जानी जाती थीं. उन्हें 2014 में सोची, रूस में शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी के दौरान मशाल धारकों में से एक के रूप में चुना गया था. अप्रैल में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी इस बात पर बहस कर रहे थे कि कबाएवा पर प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं. इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि इस तरह के कदम से तनाव और बढ़ सकता है क्योंकि यह पुतिन के लिए एक अत्यधिक व्यक्तिगत झटका हो सकता है.
ये भी पढ़ें:
रूस के खिलाफ EU की आर्थिक कार्रवाई तेज
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे दस्तावेज देखने वाले दो स्रोतों के अनुसार, रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख, पैट्रिआर्क किरिल भी यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के प्रस्तावित छठे दौर में शामिल हैं. गौरतलब है कि यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद से यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ अपनी आर्थिक कार्रवाई तेज कर रहा है. हाल ही में, ब्लॉक ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है. जो रूस की अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा प्रभाव डालेगा.