215
पेशाव| पाक के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कुछ हमलावरों ने पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें एक पुलिस निरीक्षक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
आतंकवादियों ने पेशावर और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर में अजब तालाब पुलिस चौकी पर हमला किया, इस गोलीबारी में एक पुलिस निरीक्षक और दो राहगीर मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया. बाकी आतंकवादी मौके से भागने में सफल रहे. क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है.