Camilla Parker and King Charles: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार रात को 96 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गया। उनके मृत्यु के बाद महारानी के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (73) को राष्ट्र का नया राजा घोषित कर दिया गया है। ब्रिटेन का सम्राट की शपथ लेते ही वे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत 14 अन्य राष्ट्रों के भी देश प्रमुख बन जाएंगे। उनकी नियुक्ति के साथ ही इस बात की चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या उनकी पत्नी कैमिला पार्कर (Camilla Parker) को महारानी का दर्जा मिल पाएगा। यह चर्चा क्यों हो रही है और इस बारे में ब्रिटिश राजपरिवार के नियम क्या कहते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या कैमिला पार्कर को मिलेगा महारानी का दर्जा?
आखिर क्या कहते हैं शाही परिवार के नियम
अगर ब्रिटिश शाही परिवार के उत्तराधिकार नियम की बात करें तो किसी युवराज के सम्राट बनते ही उसकी पत्नी को अपने आप ही महारानी का दर्जा मिल जाता है। इस हिसाब से चार्ल्स के ब्रिटेन का नया सम्राट बनने के साथ ही कैमिली पार्कर (Camilla Parker) भी उनकी पत्नी के अधिकार के नाते महारानी बन गई हैं। वे राजा के काम में कोई हस्तक्षेप तो नहीं कर सकतीं लेकिन इस नाते उन्हें वे सब अधिकार और सुविधाएं प्राप्त होंगी, जो राष्ट्र की महारानी को अब तक मिलती आई हैं।
क्या अपने नाम में परिवर्तन करेंगे किंग चार्ल्स?
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की एक परंपरा सम्राट बनने पर नाम बदलने की भी है। वहां पर जो भी युवराज सम्राट बनता है, वह अपने नाम में परिवर्तन कर लेता है। अमूमन वह पहले राजा रहे किसी रॉयल मेंबर का नाम चयनित करके उसके आगे द्वितीय, तृतीय या चतुर्थ लगा लगता है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन के पूर्व सम्राट George VI का पूर्व नाम Alber George था। लेकिन सम्राट बनने के बाद उन्होंने अपना नाम George VI रख लिया। अब देखना होगा कि किंग बनने के बाद चार्ल्स (King Charles) भी अपने नाम में कोई परिवर्तन करते हैं या फिर कोई नयी परंपरा प्रारम्भ करते हैं।