Gopi Thotakura: भारतीय पायलट गोपीचंद थोटाकुरा अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले भारतीय नागरिक बनने जा रहे हैं। उन्हें ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 (एनएस-25) मिशन के लिए चुना गया है। वे पांच अन्य सदस्यों के साथ पृथ्वी के वायुमंडल से परे यात्रा करेंगे। एक उद्यमी और पायलट, गोपीचंद थोटाकुरा अब 31 उम्मीदवारों की उस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं जो कर्मन रेखा को पार करेंगे। कर्मन रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच की सीमा को दर्शाती है।
असल में जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन ने हाल ही में NS-25 मिशन के लिए छह सदस्यों वाले क्रू का घोषणा किया है। इस क्रू में अमेरिका के एड ड्वाइट भी शामिल हैं, जिन्हें 1961 में पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस मिशन में हिंदुस्तान के गोपी थोटाकुरा भी शामिल हैं, जो इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।