216
Russia-US Relations: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को बोला कि विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मृत्यु और दो वर्ष के यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका शुक्रवार को रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों के एक बड़े पैकेज की घोषणा करेगा। रॉयटर्स के अनुसार बाइडेन ने कैलिफोर्निया की यात्रा पर रवाना होते समय मीडिया से इस संबंध में बात की लेकिन अधिक विवरण नहीं दिया।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, इकोनॉमी के रेवेन्यू के सोर्स के साथ-साथ नवीनतम प्रतिबंधों में रूस के डिफेंस और इंडस्ट्रियल ठिकानों सहित कई चीजों को निशाना बनाया जाएगा।