242
वाशिंगटन . अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन, इजराइल और ताइवान को युद्ध सहायता के तौर पर 95 अरब अमेरिकी $ भेजने संबंधी विधेयक पर बुधवार को हस्ताक्षर कर दिए. यूक्रेन को सहायता भेजने को लेकर संसद में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के विरोध के बीच इस विधेयक को स्वीकृति मिली थी. बाइडन ने हस्ताक्षर की घोषणा करते हुए व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस समय ऐसा करना महत्वपूर्ण था. हमने साथ आकर ऐसा कर दिया. अब, हमें तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है और हम बढ़ रहे हैं.’’