Russia US News: यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस से ऑयल का आयात फिर प्रारम्भ कर दिया है। स्पतनिक ग्लोब की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में US ने रूस से करीब 46 हजार बैरल ऑयल आयात किया। रिपोर्ट में अमेरिका के एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (EIA) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। EIA डेटा यह भी दिखाता है कि अमेरिका ने हर बैरल ऑयल के लिए रूस को प्रीमियम का भी भुगतान किया है। अमेरिका का यह कदम उसके अपने ही प्रतिबंध के विरुद्ध है। मार्च 2022 में अमेरिका ने रूसी तेल, गैस और अन्य एनर्जी सोर्सेज के आयात पर रोक लगा दी थी। अक्टूबर-नवंबर में रूस से ऑयल का आयात करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) से खास लाइसेंस जारी कराया गया। यह एजेंसी प्रतिबंधों को लागू कराने पर नजर रखती है। OFAC ही वह एजेंसी है जो प्रतिबंधित लेन-देन की खातिर केस-बाई-केस बेसिस पर लाइसेंस जारी करती है।
अमेरिका को क्यों खरीदना पड़ा महंगा रूसी तेल