पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से ही ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि एलन मस्क, ट्विटर का प्रसिद्ध लोगो बदल देंगे। एलन मस्क ने भी कई बार इसके संकेत दिए थे।
अब ट्विटर बॉस एलन मस्क ने खुद कह दिया कि वह ट्विटर लोगो यानी की ब्लू चिड़िया के लोगों को हटाने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क ने ट्वीट कर बताया कि वे ट्विटर के लोगो में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
मस्क ने ट्विटर पर लिखा कि वे जल्द ही ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी चिड़ियों को अलविदा कह देंगे। बता दें कि ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क एक के बाद एक नए बदलाव कर रहे हैं।
इससे पहले एलन मस्क ने एक और ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि वे X लोगो को ट्विटर के बर्ड लोगो से रिप्लेस किया जाएगा। एक ट्वीट में एलन मस्क ने कहा, “अगर आज रात एक अच्छा X लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।” इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने एक शॉर्ट वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें ट्विटर बर्ड फ्लैकचुएट लाइटिंग के साथ ट्विटर के बर्ड लोगो में कन्वर्ट हो रहा है।