रियल एस्टेट बाजार में हमेशा नए ट्रेंड आते रहते हैं और आजकल का सबसे हॉट ट्रेंड है ‘ब्लू जोन’। अमेरिकी रियल एस्टेट बाजार में भी ब्लू जोन का ट्रेंड तेजी से उभर रहा है। ये ब्लू जोन कोई आलीशान रिजॉर्ट या पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि ऐसे भौगोलिक क्षेत्र हैं जहां लोग अधिक समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीते हैं। आइए ब्लू जोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दुनिया में कुछ गिने-चुने क्षेत्र हैं जिन्हें वैज्ञानिकों ने ब्लू जोन का दर्जा दिया है। ये जगहें हैं: ओकिनावा (जापान), सार्डिनिया (इटली), निकोया (कोस्टा रिका), लोमा लिंडा (कैलिफोर्निया), और इकारिया (ग्रीस)। यहां रहने वाले लोग न केवल 100 वर्ष से अधिक जीते हैं, बल्कि उनमें दिल की बीमारी, कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर रोंगों का खतरा भी कम होता है।