वैश्विक उठा-पटक का सर ग्लोबल बाजार पर भी दिख रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को निचले स्तर पर खुले। दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार के निवेशक नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा के कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव को लेकर सहमे हुए हैं। यही वजह है कि मंगलवार को बाजार में बिकवाली हावी रही और यह, निचले स्तर पर खुला। आज के कारोबार में एसएंडपी (S&P ) 500 0.4% गिरा, डाओ इंडस्ट्रियल्स में 0.5% और टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।
वैश्विक शेयर बाजार हुआ धड़ाम
अभी और गिरेगा बाजार!
गौरतलब है कि वैस्व्हिक बाजारों के निवेशकों में नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव की चिंता थी। ऐसे में शेयर बाजार में गिरावट होना जाहिर था। मंगलवार को शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.3% नीचे गिर गया जबकि, हांगकांग का हैंग सेंग 2.4% गिर गया। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क कुछ हानि की भरपाई करने से पहले ही 3% से अधिक गिर गए। जिस तरह से चीन-अमेरिका टकराव आगे बढ़ रहा है निश्चित ही अंतरराष्ट्रीय बाजार पर इसका असर आगे भी देखने को मिलेगा।
नैंसी पेलोसी पहुंची ताइवान
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी के स्व-शासित द्वीप ताइवान का दौरे पर दोनों राष्ट्रों के बीच तनातती और भी बढ़ सकती है। चीन की धमकी के बावजूद मंगलवार शाम अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी ताइवान पहुंच गईं हैं।