Who Shot Down the Russian Military Transport Plane: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 2 वर्ष से चल रहे युद्ध में पहली बार इस बुधवार को रूस का विशालकाय मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन IL-76 रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूस ने दावा किया कि घटना यूक्रेन के मिसाइल हमले से हुई, जिसमें अदला-बदली के लिए ले जाए जा रहे यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों समेत प्लेन में सवार चालक दल के 6 सदस्यों और 3 रूसी कर्मी मारे गए। इतनी बड़ी घटना के बावजूद अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह रूसी सेना परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ। क्या इसे वाकई किसी मिसाइल से मार गिराया गया या वह किसी भयावह तकनीकी विफलता का शिकार हो गया।
‘यूक्रेन के हमले में ध्वस्त हुआ रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन’