Vladimir putin warns: गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक अधिवेशन में देश को संबोधित किया। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच पुतिन का यह भाषण न सिर्फ रूस बल्कि यूरोप, अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लिए काफी अहम है। पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन की मदद करने वालों हड़काया है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध में जाने से उन्हें ही नुकसान होना तय है। ऐसे आक्रमणकारियों को समझना चाहिए कि हमारे पास भी हथियार हैं, जो उनके क्षेत्रों पर हमला कर सकते हैं। उनका परिणाम अतीत की तुलना में कई अधिक दुखद होगा।
व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में वार्षिक अधिवेशन के दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस आज जीडीपी के हिसाब से यूरोप की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। जैसा कि अपेक्षित था, पुतिन राष्ट्रपति चुनाव से पहले इस मुद्दे को देश में भुनाना चाहते हैं। वो जानते हैं कि यूक्रेन से दो साल से चल रही जंग में उनके देश के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं और कई सैनिक दो साल से अपने परिवारों से अलग यूक्रेन में लड़ रहे हैं।