228
दक्षिणी यूक्रेन में बर्फ़ीले तूफ़ान और बारिश ने कहर बरपाया है। तूफ़ान के कारण सैकड़ों लोगों की जान ख़तरे में है। हजारों लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।
रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन का दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा बर्फीले तूफान और बारिश से तबाह हो गया है। तूफान के कारण सड़कों पर पानी भर जाने, पेड़ उखड़ जाने और बिजली की लाइनें टूट जाने से लाखों लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। बर्फीले तूफान के कहर से अब तक 2,500 लोगों को बचाया जा चुका है।