ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने मंगलवार को वादा किया कि यदि वह राष्ट्र के अगले पीएम चुने जाते हैं तो घरों के बढ़ते बिजली बिलों से निपटने में लोगों की सहायता के लिए और अधिक धन देंगे। पीएम पद की दौड़ में शामिल कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं में 42 वर्ष के भारतवंशी सुनक भी हैं। उन्होंने लोगों की आर्थिक सहायता के लिए ऋण को सीमित करके बचत करने पर जोर दिया।
दिल्ली सीएम ने भी किया था ऐसा ही वादा
ब्रिटेन में बढ़ता बिजली का बिल अहम मुद्दा
ब्रिटेन में बिजली के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था कॉनवैल इनसाइट ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि बिजली के बढ़ते बिल इस सर्दी में अनुमान से अधिक हो सकते हैं। सुनक ने कहा, ‘मेरे दिमाग में कोई शक नहीं है कि और अधिक समर्थन की आवश्यकता होगी।’ पीएम पद की दौड़ में सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के प्रचार में बिजली बिल एक प्रमुख मामला बना हुआ है।
अगले पीएम हो सकते हैं सुनक
गौरतलब है कि ब्रिटेन में पीएम बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी एक चुनाव अभियान छेड़े हुए है। सितंबर में पार्टी सदस्यों की आखिरी वोटिंग के जरिए नए पीएम का चयन होगा। कई चरणों में चुनाव प्रक्रिया जारी है। अब तक के चरणों में सुनक की प्रतिद्वंद्वी विदेश मंत्री लिज ट्रस आगे चल रही हैं। अब तक हुए दो जनमत सर्वेक्षणों में ट्रस ने सुनक पर बढ़त बना ली है