पुतिन ने दावा किया कि इन पाइपलाइन पर हमला उन लोगों ने किया है जो रूस से सस्ती गैस की आपूर्ति को रोककर यूरोप को कमजोर करना चाहते हैं. उन्होंने बोला किपाइपलाइन में तोड़फोड़ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की एक घटना है और इसका उद्देश्य सस्ती ऊर्जा की आपूर्ति बाधित कर पूरे महाद्वीप की ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करना है.
पुतिन ने दावा किया कि इन पाइपलाइन पर हमला उन लोगों ने किया है जो रूस से सस्ती गैस की आपूर्ति को रोककर यूरोप को कमजोर करना चाहते हैं. उन्होंने बोला किपाइपलाइन में तोड़फोड़ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की एक घटना है और इसका उद्देश्य सस्ती ऊर्जा की आपूर्ति बाधित कर पूरे महाद्वीप की ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका चाहता है कि यूरोप महंगी तरलीकृत प्राकृतिक गैस आयात करने के लिए विवश हो. पुतिन ने कहा, ‘‘जो लोग रूस और यूरोपीय संघ के संबंधों को खराब करना चाहते हैं, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन में तोड़फोड़ के पीछे वे ही लोग हैं.’’ रूस अब भी यूक्रेन के जरिए यूरोप को गैस की आपूर्ति कर रहा है लेकिन बाल्टिक पाइपलाइन में विस्फोटों ने सर्दियों के मौसम से पहले यूरोप में ऊर्जा की कमी की संभावना को बढ़ा दिया है.