Ebrahim Raisi Death: हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी नहीं रहे। बीते कई घंटों से उनके विमान के क्रैश होने की खबरें मिल रही थीं, लेकिन राष्ट्रपति को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी, लेकिन ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उनके क्रैश विमान को खोज लिया गया और इसके साथ ही राष्ट्रपति इब्राहिम और उनके साथ विदेश मंत्री के मृतशरीर को भी बरामद कर लिया गया है। इब्राहिम का विमान अजरबैजान के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र में एक दिन पहले यानी 19 मई को क्रैश हो गया था। इस विमान में ईरानी राष्ट्रपति के साथ-साथ विदेश मंत्री और कुछ अन्य अधिकारी भी सवार थे।
ईरान का दावा नहीं रहे राष्ट्रपति इब्राहिम
ईरान के रेड क्रिसेंट प्रमुख ने दावा किया है कि बचाव दल ने दुर्घटनास्थल और विमान के मलबे तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली है। बिगड़े मौसम की वजह से यहां तक पहुंचने में काफी समय लगा। इसके साथ ही क्रिसेंट चीफ ने यह भी कहा कि हमें रेस्क्यू टीम की ओर से कुछ वीडियो मिले हैं। इन्हीं वीडियो के आधार पर बोला जा रहा है कि विमान का कैबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और इसके बाद जल गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्थल पर किसी भी जीवित आदमी के होने की बात सामने नहीं आई है। इसके साथ ही ईरान की समाचार एजेंसी IRININ और मेहर की ओर भी जानकारी साझा की गई है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम को ले जा रहे विमान के क्रैश होने के बाद इसमें कोई भी जीवित नहीं मिला है।
कब हुआ हादसा
बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान उस समय हादसे का शिकार हुआ जब वह पूर्व अजरबैजान में यात्रा कर रहे थे। ये दुर्घटना ईरान की कैपिटल तेहरान के करीब 6000 किलोमीटर दूर जुल्फा शहर के पास हुई है। अभी इस हादसे की जांच तेज कर दी गई है। इसके कारणों को खंगालने की प्रयास की जा रही है। ईरानी मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार अभी इसमें मर्डर की संभावना कम लग रही है।