पीएम मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और पुतिन एक-दूसरे को अपना मित्र बताते रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच आनें वाले ब्रिक्स सम्मेलन, यूक्रेन युद्ध से लेकर कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि फरवरी 2022 को यूक्रेन युद्ध प्रारम्भ होने के बाद से दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के राष्ट्र का दौरा नहीं किया है। हालांकि टेलीफोन पर कई बार वार्ता हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही दोनों राष्ट्रों के सुनहरे भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। रूस की अध्यक्षता वाले ब्रिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी हमारे बीच उपयोगी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।”