पाकिस्तान में पीएम पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही पाक में हमलों की बौछार हो गई है। पाक में एक ही समय पर कई जगहों से हमले किए जा रहे हैं। अब तो पाक के कई इलाकों पर कब्जा तक कर लिया गया है। हिंदुस्तान में बैठे लोगों को अंदाजा भी नहीं होगा कि पाक पर कितना बड़ा धावा हुआ है। ईरान के हमले के बाद अब कहा जा रहा है कि अलग राष्ट्र की मांग कर रही बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा धावा कर दिया है। बलूचों का बोलना है कि उन्होंने 50 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया है। पाक की सेना इतनी डर गई है कि वो अपने सैनिकों की लाशें तक उठाने नहीं गई। पाकिस्तानी सेना ने तो इन्हें अपना सैनिक मानने से भी इनकार कर दिया है। बलूचिस्तान के माच और बोलन शहर पर कब्जे का दावा भी बीएलए की तरफ से किया गया है। बलूचों ने इन शहरों में हर तरफ बारूदी सुरंगे लगा दी हैं। पाक की सेना अब इन इलाकों में घुसने से घबरा रही है।
सुरक्षा बलों ने माच रेलवे स्टेशन पर हमले को असफल कर दिया