202
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की डीपफेक पॉर्न वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कर 1 लाख $ के मुआवजे की मांग की है। मेलोनी को 2 जुलाई को न्यायालय में पेश होना है। मीडिया के मुताबिक, मेलोनी ने एक 40 वर्ष के आदमी और उसके 73 वर्ष के पिता पर इल्जाम लगाया है। कहा जा रहा है कि इन वीडियोज को बनाने के पीछे इन दोनों का हाथ है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस मोबाइल से ये लोग कंटेंट अपलोड करते थे, उसकी सहायता से लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों ने इनको अरैस्ट कर लिया है। इन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
मिलियन में आए व्यूज