335
Israel Hamas War: संघर्ष विराम के बाद इजराइल और अधिक घातक हो गया है। इजराइल अब बड़े पैमाने पर जंग लड़ने के मूड में है। इसके लिए इज़राइल ने करीब दो दर्जन इलाकों को खाली करने का फिर आदेश दिया है। हमले का दायरा भी बढ़ा दिया है। इज़राइल ने गाज़ा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस को खाली करने के अपने निर्देशों को सोमवार को फिर से दोहराया जहां हज़ारों विस्थापित फलस्तीनियों ने हाल के हफ्तों में शरण ली है।
वहीं, इजराइल ने क्षेत्र में अपने ज़मीनी हमले का दायरा बढ़ा दिया है और वह पूरी गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है।