228
इजरायल की वायुसेना ने ईरान में घुसकर करारा हमला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल ने अपने शत्रु ईरान को निशाना बनाने के लिए किलर ड्रोन का उपयोग किया. इन किलर ड्रोन विमानों ने इस्फहान सिटी जहां ईरान की ड्रोन फैक्टरी है, वहां जोरदार हमला किया है. यह जानकारी अमेरिकी ऑफिसरों ने दी है. यह जोरदार प्रहार इजरायल ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के मुखिया के दौरे के तुरंत बाद किया है.