रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के 24 नवंबर को 9 महीने पूरे हो जाएंगे। इस युद्ध का अंत हाल फिलहाल होता दिख नहीं रहा है। अगर यह युद्ध रुकता भी है तो यूक्रेन में फिर से विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई व्यवस्था जल्द पटरी पर आ पाएगी इसमें संदेह है। ऐसे में वहां स्टडी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। अब ऐसे छात्र रशियन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे।
रूसी दूत बोले- नहीं होगी भाषा की दिक्कत चेन्नई में रूस के महावाणिज्य दूत ओलेग अवदीप ने कहा कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीय छात्र रूस में अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। ओलेग ने कहा, “भारतीय छात्रों को रूसी विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिया जाएगा, जहां वे अपने संबंधित कोर्स के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा वे यूक्रेन के लोगों की भाषा के बारे में जानते हैं। वहां के अधिकतर लोग रूस भाषा बोलते हैं। ऐसे लोग जो रूसी भाषा बोल सकते हैं उनका मोस्ट वेलकम है।”