इस्लामाबाद: पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी, जिन्होंने कई बार राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है. अब एक बार फिर उन्होंने हिंदुस्तान की राजनीति में दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने पीएम मोदी की निंदा की और बोला कि भारतीय नेता और उनकी ‘चरमपंथी विचारधारा’ को हराना महत्वपूर्ण है. उन्होंने मौजूदा लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी, केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
आईएएनएस के साथ एक विशेष इंटरव्यू में चौधरी ने कहा, “भारत को एक प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ना चाहिए और इसीलिए नरेंद्र मोदी और उनकी चरमपंथी विचारधारा को हराना महत्वपूर्ण है. जो भी उन्हें हराएगा, चाहे वह राहुल जी हों, केजरीवाल जी हों या ममता बनर्जी, उन्हें शुभकामनाएं.”