नई दिल्ली, 25 अप्रैल: अरबपति एलन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को खरीदने के लिए एक डील करने के बेहद करीब हैं। टेस्ला के फाउंटर पहले से ही 9.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं और इस बारे में बहुत मुखर रहे हैं कि उन्हें ट्टीटर के बारे में क्या पसंद नहीं है
एलन मस्क ने पहली बार 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश करते हुए कहा कि वह कंपनी का 100 प्रतिशत खरीदने के लिए प्रति शेयर $ 54.20 का भुगतान करने को तैयार हैं। वर्षों से ट्वीट्स और चुनावों की एक सीरीज में, मस्क ने अपने 83 मिलियनट फॉलोअर्स से ट्विटर के काम करने के तरीके में बदलाव के बारे में पूछा है। ये पोस्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी के दिमाग में एक झलक भी देती हैं जो हमारे ट्विटर का उपयोग करने के तरीके को बदलना चाहता है।