बीजिंग: चीन ने अपना पहला सुपरकैरियर ‘फुजियान’ लॉन्च कर दिया है. यह चीन का तीसरा और सबसे एडवांस विमानवाहक युद्धपोत है. 71,875 टन डिस्प्लेसमेंट वाला यह युद्धपोत पूरी तरह से चीन में बनाया गया है. 316 मीटर लंबा और 249 फीट ऊंचा यह युद्धपोत चीन का सबसे आधुनिक और घातक विमानवाहक युद्धपोत है. इसमें फाइटर जेट्स के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए तीन रनवे हैं. इसे शंघाई के पास उत्तर-पूर्व में स्थित जियांगनान शिपयार्ड में 2018 से बनाया जा रहा था.
‘फुजियान’ में कई तरह के एडवांस डिफेंस सिस्टम लगे हैं, जिनमें HQ-10 शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम, 30 mm के H/PJ-11 ऑटोकैनन और आयताकार राडार सिस्टम शामिल हैं. यह राडार सिस्टम लंबी दूरी से मिसाइलों और फाइटर जेट्स को ट्रैक और लॉक कर सकता है. ‘फुजियान’ पर J-15B, J-35, J-15D (इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर फाइटर जेट), KJ-600 AEWC विमान (जासूसी के लिए), Z-8/18 यूटिलिटी और ASW हेलिकॉप्टर्स और Z-20 मीडियम हेलिकॉप्टर तैनात किए जाएंगे.