एक क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खालिद अजीज ने बताया कि यह घटना रविवार को हिमालयी क्षेत्र के विवादित नीलम घाटी जिले में हुई. अधिकारी ने बताया कि आरंभ में इस घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हुई और पांच अन्य पर्यटक घायल हो गए थे, जबकि बाद में पुलिस को पता चला कि हादसे में आठ पर्यटक लापता हैं.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक जीप के नदी में गिर जाने के बाद लापता हुए आठ पर्यटकों को बचावकर्मियों ने तीन दिन बाद मृत घोषित कर दिया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया किकाफी खोजबीन के बाद भी इन पर्यटकों का कोई पता नहीं चला.
एक क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खालिद अजीज ने बताया कि यह घटना रविवार को हिमालयी क्षेत्र के विवादित नीलम घाटी जिले में हुई.
अधिकारी ने बताया कि आरंभ में इस घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हुई और पांच अन्य पर्यटक घायल हो गए थे, जबकि बाद में पुलिस को पता चला कि हादसे में आठ पर्यटक लापता हैं.
उन्होंने बताया कि नदी की तेज बहाव के कारण उनके जीवित होने की कोई आशा नहीं है.
गौरतलब है कि पाक के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश के बाद पाक के कब्जे वाले कश्मीर में मारे गए नौ पर्यटकों सहित कम से कम 14 लोगों की मृत्यु हो गई है. इनमें दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम चार लोगों की मृत्यु तथा कराची में एक लड़के की मृत्यु भी शामिल है.
बाद में पीएम शाहबाज शरीफ ने अलर्ट जारी किया और आपदा प्रबंधन ऑफिसरों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधान रहने के लिए कहा.
उन्होंने राजमार्ग ऑफिसरों को भी सावधान रहने के लिए कहा, क्योंकि बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से सप्ताहांत में कुछ सड़कें, कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गई थीं.