मॉस्को/कीव : यूक्रेन पर रुस ने किया हमला ! रूस-यूक्रेन के बीच विवाद युद्ध की तरफ बढ़ चुका है। इस बीच यूक्रेन ने पूरे देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से रूसी हमले के खतरे को देखते हुए आपात बैठक बुलाने की अपील की है। राजनयिकों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक बार फिर आपात सत्र का आयोजन करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि उन्होंने शांति के लिए पुतिन से बातचीत का एक असफल प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि दो लाख रूसी सैनिक फिलहाल सीमा पर तैनात हैं और मॉस्को ने यूरोप में एक भीषण युद्ध शुरू कर दिया है। दूसरी ओर पुतिन ने एक दिन पहले कहा था कि वह राजनयिक समाधान के लिए तैयार हैं लेकिन रूस के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यूक्रेन के कई एयरपोर्ट्स को रूसी साइबर हमले के खतरे के चलते बंद कर दिया गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त रूस और यूक्रेन पर हैं।
यूक्रेन पर रुस ने किया हमला और यूक्रेन में घुसी रूस की थल सेना, पूरे देश में हो रहे धमाके
195