ब्रिटेन की राजधानी लंदन की सड़कों पर मिनी इण्डिया नजर आया। यहां 700 महिलाएं साड़ी पहनकर एक साथ निकल पड़ीं। सभी ने साड़ी वॉकथॉन में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम ब्रिटिश वूमेन इन साड़ी नाम के एक संगठन की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें गुजरात, केरल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली समेत कई राज्यों की स्त्रियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने-अपने राज्य की पारंपरिक साड़ियां पहन रखी थीं। यह कार्यक्रम नेशनल हैंडलूम डे यानी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से एक दिन पहले आयोजित किया गया।
महिलाएं सज-धजकर पहुंची थीं। स्त्रियों ने ट्राफलगर स्क्वायर से पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च किया। साड़ी पहने स्त्रियों ने डाउनिंग स्ट्रीट के पास व्हाइटहॉल में रास्ते में आरआरआर मूवी के चर्चित गाने नाटू-नाटू पर डांस किया।