वॉशिंगटन, अप्रैल 30: दुनिया के सबसे अमीर और क्रिएटिव कारोबारी, जो बार बार इंसानों को दूसरे ग्रहों पर बसाने और मानवता की रक्षा की बात करते हैं, उन्होंने इंसानों का डीएनए एलियंस को भेजा है, ताकि एलियंस इंसानों के डीएनए का क्लोन बना सके और मानव जाति को विलुप्त होने से बचाया जा सके।
स्पेस में भेजा गया इंसानों का डीएनए
एलन मस्क की कंपनी एस्पेसएक्स, जो अंतरिक्ष की दुनिया में नये नये खोज करत है, वो इंसानों के डीएनए से भरा एक बॉक्स लेकर अंतरिक्ष की तरफ बढ़ रहा है, ताकि अगर धरती पर इंसानो की आबादी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच जाए, तो भविष्य में एलियंस इंसानों को विलुप्त होने से बचा सके और इंसानों को वापस धरती पर ला सके। ट्वीटर खरीदकर तहलका मचा देने वाले एलन मस्क की इस कोशिश ने भी वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है और लोगों के मन में ही एक ही सवाल है, कि क्या एलियंस मौजूद हैं और एलन मस्क ने जो डीएनएन का बॉक्स भेजा है, वो भला एलियंस को कैसे मिलेगा?
500 प्रजातियों का डीएनए भेजा
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इसी हफ्ते धरती पर मौजूद 500 से ज्यादा प्रजातियों के डीएनए से भरा एक ‘टाइम कैप्सूल’ लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा है। क्रू-4 मिशन के तथाकथित ‘बायोबैंक’ में 2,000 से अधिक अलग अलग तरह के इंसानों के नमूने भरे हुए हैं और इसका उद्देश्य चंद्रमा पर डीएनए नमूनों का एक ऑफ-वर्ल्ड रिजर्व शुरू करने में मदद करना है। अपनी इस कोशिश के जरिए एलन मस्क की कंपनी भविष्य में इंसानों की जीवन को सुरक्षित रखने की कोशिश, पृथ्वी पर इंसानों की प्रजातियो के आनुवंशिक ब्लूप्रिंट को संरक्षित करना चाहती है और इसे पृथ्वी के बाहर भेजकर सुरक्षित रखना चाहती है।