PM Modi On New Australian PM: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज को आम चुनावों में जीत की शुभकामना दी हैं। बता दें लेबर पार्टी ने 2007 के बाद पहली चुनावी जीत हासिल की है। विपक्षी नेता एंथनी अल्बानीस को पीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।
पीएम मोदी ने अल्बानीज को टैग करते हुए ट्वीट किया, “ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की जीत और पीएम के रूप में आपके चुनाव के लिए मैं आपको शुभकामना देता हूं! मैं अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं।”वहीं लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीज ने चुनावी जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया में बोला कि वह ऑस्ट्रेलियाई लोगों को एक साथ लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि लोग एक साथ आना चाहते हैं, हमारे सामान्य भलाई की तलाश करना चाहते हैं, सामान्य उद्देश्य की भावना की ओर देखना चाहते हैं। मुझे लगता है कि लोगों के पास पर्याप्त विभाजन है, वे जो चाहते हैं वह एक देश के रूप में एक साथ आना है और मैं इसका नेतृत्व करने का इरादा रखता हूं।”इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने आखिरी चुनाव रिज़ल्ट घोषित होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली। मॉरिसन ने कहा, “आज रात मैंने विपक्ष के नेता और आने वाले पीएम एंथनी अल्बनीज से बात की है और मैंने उन्हें उनकी चुनावी जीत पर शुभकामना दी है।” उन्होंने कहा, “मैं हमारे राष्ट्र में हो रही उथल-पुथल के बारे में सोचता हूं, और मुझे लगता है कि हमारे राष्ट्र के लिए ठीक होना और आगे बढ़ना जरूरी है।