आईपीएल 2008 के बाद से ही पाक का कोई भी खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेला. दोनों राष्ट्रों के बीच चल रहे टकराव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी जाती. लेकिन लंबे समय के बाद अब ऐसा लग रहा है कि आईपीएल में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलता हुआ नजर आ सकता है. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मोहम्मद आमिर हैं.
आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे आमिर?
मोहम्मद आमिर दुनिया के सबसे बेहतरीन लेफ्ट आर्म पेसर्स में से एक माना जाता है. लेकिन मैच फिक्सिंग के कारण इस खिलाड़ी का सुनहरा करियर बिल्कुल से बर्बाद हो गया. हालांकि आमिर ने वापसी की लेकिन विवादों के चलते उन्होंने 2020 में फिर रिटायरमेंट ले ली. हालांकि आमिर पूरे विश्व की क्रिकेट लीगों में खेलते हुए नजर आते हैं. बता दें कि आमिर को 2024 में ब्रिटिश नागरिकता मिलने वाली है और इसी के चलते वे आईपीएल में खेलने के लिए भी योग्य हो जाएंगे.
हालांकि आमिर इसके बारे में अभी अधिक नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने बोला कि मेरे पास एक वर्ष है. मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा. मैं हमेशा कदम रेट कदम आगे बढ़ता हूं. मुझे नहीं पता कि मैं एक वर्ष के बाद कहां रहूंगा. कोई भी भविष्य नहीं जानता. जब मुझे पासपोर्ट मिलेगा, तो मैं देखता हूं. मुझे जो सबसे अच्छा मौका मिलेगा उसका मैं निश्चित रूप से फायदा उठाऊंगा.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा है बैन
दोनों राष्ट्रों के बीच सियासी संबंधों के कारण पाक के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल के पहले सीजन में सिर्फ एक बार हिस्सा लिया और नवंबर 2008 में मुंबई हमलों के कारण उन्हें टी20 लीग में खेलने से रोक दिया गया. लेकिन तब से एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद जिन्हें पहले ही इंग्लैंड की नागरिकता मिल गई, आईपीएल में खेले और आमिर भी शायद उसी राह पर हैं. हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को एक बात का विश्वास है कि उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो चुका है क्योंकि उनकी इंग्लैंड के लिए खेलने की कोई ख़्वाहिश नहीं है.