SA vs PAK: साउथ अफ्रीका को पाक के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैचों में पाक की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिली हार के साथ ही उनकी टीम एक शर्मनाक लिस्ट में आगे निकल गई है. इस लिस्ट में उनकी टीम इस मैच से पहले 5वें जगह पर थी, लेकिन एक हार के कारण उनकी टीम चौथे जगह पर आ गई है.
इस लिस्ट में आगे निकला पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी टीम की 101वीं हार है. सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के कारण उनकी टीम ने हार का शतक लगाया था, लेकिन अब उनके 101 हार हो गए और वह सबसे अधिक मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में चौथे जगह पर आ गए हैं. इस मैच से पहले उनकी टीम न्यूजीलैंड के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर थी.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट
- वेस्टइंडीज – 107 हार
- श्रीलंका – 107 हार
- बांग्लादेश – 107 हार
- पाकिस्तान – 101 हार
- न्यूजीलैंड – 100 हार
कैसा रहा मैच का हाल
साउथ अफ्रीका और पाक के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में पाक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 206 रन बनाए. इस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 207 रनों का टारगेट मिला. जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 210 रन बना डाले और इस मुकाबले को बड़ी सरलता के साथ अपने नाम कर लिया. सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मैच में पाक की टीम क्लीन स्वीप से बचने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी.